Balaghat news: एनकाउंटर में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, पुलिस हॉक फोर्स के साथ हुई मुठभेड़
Balaghat news: मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ लेते ही बालाघाट जिले में हॉक फोर्स और पुलिस के जवानों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 14 लाख के इनामी एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया के रूप में हुई है।
कुछ दिनों पहले बालाघाट जिले में नक्सलियों में लाल बैनर टांगा था। जिसमें हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद वाला संदेश लिखा गया था। तभी से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद थे। सूपखार एरिया में खमकोदादार जंगल के नजदीक नक्सली के चहल-कदमी की आहट मिली।

प्लानिंग के साथ हॉक फोर्स और पुलिस के जवानों ने घेराबंदी की। तभी नक्सली माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु ने फायरिंग कर दी। इसके जबाव में में पुलिस जवानों ने भी अटैक किया। जिसमें इनामी नक्सली ढेर हो गया। इस घटनाक्रं के बाद इलाके में सर्चिंग और बढ़ा दी गई हैं।
मृतक नक्सली के बारे उसके घर वालों को भी सूचना दे दी गई हैं। वैधानिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications