मुंबई में भारी बारिश बनी आफत, एक दिन में दूसरा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी, 2 की मौत
Mumbai News: मुंबई में भारी बारिश के चलते एक और हादसा हो गया। नानावती अस्पताल के पास सेंट ब्रेज रोड पर एक इमारत की बालकनी का हिस्सा रविवार दोपहर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक दोपहर नानावती अस्पताल, विले पार्ले गौठान के पास सेंट ब्रेज रोड पर एक इमारत की बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रिशिला मिसौइता (65 वर्ष) और रोबी मिसौइता (70 वर्ष) नाम के दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है।
इससे पहले रविवार को मुंबई के घाटकोपर में एक हादसा हुआ, जिसमें राजावाड़ी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद दो अन्य लोग फंस गए, जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तीन मंजिला इमारत ढही
बृहन्मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग की मुख्य अधिकारी रश्मी लोखंडे ने कहा, "घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।
महाराष्ट्र IMD का अपडेट
वहीं मुंबई के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी से अति बारिश हुई थी। 25 जून से मुंबई के साथ पूरे राज्य में मॉनसून दाखिल हुआ है। हमने आने वाले 4-5 दिनों में तटीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications