अब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना में दो फाड़, द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहते हैं 16 सांसद

नई दिल्ली, 11 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूरे देश में सरगर्मियां जोरों पर हैं। पिछले एक महीने में महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से बदल गई, जिसका साफ असर राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ेगा। उद्धव ठाकरे ने अभी कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन तोड़ा नहीं है, ऐसे में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने के लिए उन पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन शिवसेना के ज्यादातर सांसद एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर शिवसेना में दो फाड़ देखने को मिल रही है।

president

मामले में शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि वैसे तो द्रौपदी मुर्मू एनडीए उम्मीदवार हैं, लेकिन वो आदिवासी समुदाय से आती हैं। खास बात ये है कि वो महिला हैं। ऐसे में हमें उन्हें समर्थन देना चाहिए। इस मांग को सभी सांसदों ने पार्टी के सामने रखा है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो एक-दो दिन में अपना फैसला बताएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने यूपीए उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था, क्योंकि वो मराठी थीं। इसके बाद उन्होंने यूपीए प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया। इसी तरह उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को राजनीति से परे देखना चाहिए।

वहीं शिवसेना के बहुत से विधायक शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं, लेकिन सोमवार की बैठक में 18 सांसदों में से 16 सांसद मौजूद रहे। कीर्तिकर के मुताबिक भावना गवली और श्रीकांत शिंदे किसी कारण से बैठक में शामिल नहीं हुए। इस वजह से 16 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी मांग उद्धव ठाकरे को बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+