Mumbai: श्रीराम वाहन रैली पर देर रात पथराव, अब तक 13 लोग गिरफ्तार, डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- बर्दाश्त नहीं

Mumbai Mira Road Clash: सोमवार को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मुंबई के पास मीरा रोड पर रविवार रात भड़की हिंसा के मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार रात मीरा रोड इलाके में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी। साथ ही श्रीराम नाम के झंडों वाली गाड़ियों पर पथराव भी किया।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में रविवार देर रात उपद्रवियों ने जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की। हुड़दंगियों ने श्रीराम नाम के झंडे लगी गाड़ियों पर पथराव किया, जिसके बाद वहां के हालात तनाव पूर्ण हो गए।

Mira Road mumbai

वहीं अब तक इस पूरे मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। डिप्टी सीएम ने सख्ते लहजे में कहा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी को भी बख्शा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, यह मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करते हुए रास्ते पर 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कारों और बाइकों पर सवार 10-12 लोगों के एक ग्रुप ने रविवार रात भगवान राम के नारे लगाते हुए एक वाहन रैली निकाली थी। यह रैली अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मीरा भायंदर के नया नगर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने कहा, "पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अब तक 13 को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+