महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज सामने आए 121 नए मामले

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2455 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इसी राज्य में सामने आए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज राज्य में कोरोना वायरस के 121 नए केस आए हैं। वहीं, पूरे देश की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

121 new COVID19 positive cases reported in maharashtra, total rises to 2455

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 160 लोगों की मौत हुई है जबकि 217 लोग इस वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। नागपुर में कोरोना वायरस के 7 नए केस आज सामने आए हैं। इसकी जानकारी नागपुर म्युनिसिपल कार्पोरेशन द्वारा दी गई। मुंबई में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है जहां सोमवार को कोरोना संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए थे और 9 मौतें इसकी वजह से हुईं।

Recommended Video

    Lockdown 2 : India में 3 May तक बढ़ा लॉकडाउन, PM Narendra Modi ने किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई में अब तक कोरोना के अब कुल 1549 केस हैं और शहर में इस वायरस के कारण 100 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक कुल 141 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, धारावी में कोरोना संक्रमण के कुल 49 केस सामने आए हैं, जबकि धारावी में 5 लोगों की मौत हुई है।

    महाराष्ट्र के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1510 मामले सामने आए हैं और यहां वायरस के संक्रमण के कारण 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लोग इस वायरस के संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1173 मामले आ चुके हैं और यहां कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है। जबकि राजस्थान में 873 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, मध्य प्रदेश में कोरोना से 604 लोग संक्रमित हैं जिसमें से 411 अकेले इंदौर में सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+