बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 11 उड़ाने रद्द, भारी बरसात के चलते ये फ्लाइट्स हुई डायवर्ट

महाराष्ट्र मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और स्थानीय यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। एयरलाइनों ने संभावित देरी के बारे में सलाह जारी की है। फिलहाल मुंबई हवाई अड्डे से कुल 11 उड़ानें रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही 10 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। उड़ानों को अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया है।

भारी बारिश के चलते सुबह 10.36 बजे दृश्यता सुरक्षित स्तर से नीचे जाने के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन रोक दिया गया है। कुछ देर रुकने के बाद सुबह 10.55 बजे सेवाएं फिर से शुरू हुईं। जब दृश्यता सुधरकर 1000 मीटर हो गई। रनवे विजुअल रेंज 1200 मीटर पर पहुंच गई।

mumbai airport

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी जारी की। एयर इंडिया ने पोस्ट किया कि भारी बारिश के कारण मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकलें। क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण उड़ान में देरी हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों को संभावित देरी के बारे में भी आगाह किया तथा उन्हें हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति जांच लेने की सलाह दी।

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें मध्यम से भारी बारिश और अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। सुबह 10:00 बजे एक नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई। जिसमें मुंबई, उसके उपनगरों, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया।

जलभराव ने यातायात की समस्या को और बढ़ा दिया है। इससे अंधेरी सबवे को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य सड़कों पर भी जाम लग गया है। भांडुप पंपिंग स्टेशन, विक्रोली और किंग सर्कल के पास से जलभराव की खबरें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+