महाराष्ट्र ने वैक्सीनेशन के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा किया पार, लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

मुंबई: कोरोना महामारी ने एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, जहां रोजाना अब 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। हालांकि राज्य में टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है। जिस वजह से अब तक लोगों को एक करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है, जबकि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में वैक्सीन की शॉर्टेज की बात सामने आ रही थी।

corona

महाराष्ट्र के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने बताया कि रविवार को राज्य ने एक करोड़ डोज देने का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां तय गाइडलाइन के मुताबिक दोपहर तक पात्र लोगों को 1,00,38,421 खुराकें दी गईं। ऐसे में देखा जाए तो बढ़ते मामलों की बीच ये एक राहत भरी बात है। वहीं वैक्सीन की कमी पर केंद्र ने भी सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक महाराष्ट्र को अब तक 1.10 करोड़ खुराक दी गई है। इसके बाद गुजरात और राजस्थान एक-एक करोड़ खुराक पाने वाले राज्य हैं।

क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन?
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना केस तेजी से पढ़ रहे हैं। जिस वजह से लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन राज्य सरकार की मंशा लॉकडाउन लगाने की नहीं है। टोपे के मुताबिक किसी जगह पर लॉकडाउन तब लगाया जाता है, जब मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन, दवाओं आदि की कमी होती है। साथ ही तीन हफ्ते के लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी स्थित नहीं है। राज्य सरकार ने सभी जगहों पर पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू से भी हालात काबू में हो रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Maharashtra में Lockdown को लेकर क्या बोले Sanjay Raut ? | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+