CM Yogi Adityanath: योगी सरकार की ओडीओपी योजना को लेकर डीएम ने की यह खास पहल
Maharajganj News: एक जिला, एक उत्पाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की खास योजना है। इससे स्थानीय शिल्पकारों व स्थानीय चीजों को बढ़ावा देने का लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में डीएम महराजगंज अनुनय झा ने कार्यालय में छोटे फर्नीचर व्यवसायियों से मुलाकात की और ओडीओपी के रूप लकड़ी फर्नीचर के विकास पर चर्चा की। इसके साथ की इसे बढ़ावा देने की खास पहल भी की।
डीएम ने उद्यमियों से उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों, बिक्री और लागत की जानकारी ली। उन्होंने उद्यमियों से फर्नीचर उद्योग की समस्याओं को भी सुना। फर्नीचर व्यवसायियों द्वारा लकड़ी के प्रसंस्करण हेतु सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) न होने और सीमित बाजार की बात बताई।

जिलाधिकारी महोदय ने डीसी उद्योग से सीएफसी प्रस्ताव के प्रगति की जानकारी ली और विभाग से फॉलोअप लेने हेतु निर्देशित किया आवश्यक होने पर उनकी ओर से डीओ पत्र भिजवाने का निर्देश दिया। साथ ही ओडीओपी के रूप में लकड़ी फर्नीचर उद्योग में संशोधन करते हुए लकड़ी फर्नीचर व काष्ठकला करने हेतु उनकी ओर से प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को फर्नीचर व्यवसायियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करवाने का निर्देश दिया।
Maharajganj: पराली को लेकर किसानों को दिए गए यह खास निर्देश, नहीं होगा दीर्घकालीन नुकसान
जिलाधिकारी महोदय ने व्यवसायियों को लकड़ी के नवीन उत्पाद बनाने हेतु प्रोत्साहित किया और उन्हें बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद और लकड़ी उद्यमी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications