Maharajganj News: इस तिथि को होगा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदकों का चयन

Maharajganj News: सरकार की खास योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदकों का चयन 9 व 10 अक्टूबर को होगा। अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह ट्रेडों के आवेदकों का चयन नौ व दस अक्तूबर को होगा। दोनों दिन तीन-तीन ट्रेड के आवेदक अपने शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ चयन प्रकिया में हिस्सा लें। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले में इस बार दर्जी, बढ़ई, नाई, मोची, टोकरी बुनकर, लोहार व राजमिस्त्री ट्रेड में कुल 925 ओवदकों को लाभान्वित करना है।

cm

उन्होनें बताया कि दर्जी छोड़कर अन्य किसी भी ट्रेड में मानक के मुताबिक आवेदक नहीं मिले हैं। ऐसे में विभाग को तिथि बढ़ाते हुए आवेदन लेना पड़ा। आवेदन आने के बाद अब विभाग ने नौ अक्तूबर को राजमिस्त्री, लोहार व नाई तथा दस अक्तूबर को बढ़ई, टोकरी बुनकर व मोची ट्रेड के आवेदकों को उद्योग केंद्र में होने वाले साक्षात्कार में प्रतिभाग करने को कहा है। उत्कृष्टता के आधार पर चयनित आवेदकों को प्रशिक्षित करते हुए लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।

देशभर के शिल्पकार, बढ़ई, स्वर्णकार, लोहार, राजमिस्त्री आदि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आने वाले लोगों को सरकार 3 लाख रुपये का लोन देगी और यह लोन सिर्फ 5 फीसदी की ब्याज दर पर मिलेगी। बता दें कि इस योजना में पत्थर की मूर्ति तराशने वाले मूर्तिकार, नाई, नाविक से जुड़े 18 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ उठाने लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत 17 सितंबर, 2023 से हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+