Vishwakarma Shram Samman Yojana: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए अब इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन
Vishwakarma Shram Samman Yojana: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है। अब इच्छुक व्यक्ति 25 सितम्बर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों जैसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई , सुनार लोहार, कुम्हार, हलवाई ,मोची आदि मजदूरों को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023-24 विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत बढई, लोहार, टोकरी बुनकर, मोची, नाई, एंव राजमिस्त्री के लिये पर्याप्त मात्रा में आवेदन प्राप्त न होने के कारण 25-09-2023 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन वेबसाईड-msme.up.gov.in पर आवेदन दिनांक 25-09-2023 सांय 5:00 बजे तक कर सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज में 25-09-2023 तक सांय 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों जैसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई , सुनार लोहार, कुम्हार, हलवाई ,मोची आदि मजदूरों को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 15 हजार से ज्यादा लोगों को काम काज मिलेगा। Vishwakarma Shram Samman Yojana के तहत मजदूरों को प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुंचे जाएगी। इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications