Mahrajganj News: बकरी चराने गए बालक का तेंदुए ने सिर धड़ से किया अलग, ग्रामीणों में दहशत

महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव उत्तरी चौक रेंज के समीप बसा गांव चकदह के बेलभार में दस वर्षीय बालक को तेंदुए ने मार डाला।उसका सिर धड़ से अलग था।वह जंगल में बकरी चराने गया था।गुरुवार को उसका शव जंगल में मिला।इस घटना से ग्रा

महराजगंज,11अगस्त: महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव उत्तरी चौक रेंज के समीप बसा गांव चकदह के बेलभार में दस वर्षीय बालक को तेंदुए ने मार डाला।उसका सिर धड़ से अलग था।वह जंगल में बकरी चराने गया था।गुरुवार को उसका शव जंगल में मिला।इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

leopard

जानकारी के मुताबिक, सोहगी बरवा वन्यजीव के समीप स्थित गांव चकदह टोला बेलभार का रहने वाला पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटा अमित यादव बीते बुधवार शाम लगभग चार बजे जंगल के किनारे बकरी चराने गया था। बकरी चरते हुए जंगल की तरफ चली गयी। उसे ढूढ़ते हुए बालक जंगल में अंदर चला गया। इसी बीच झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। देर शाम तक बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए।उन्होंने बच्चें को जंगल में खोजा लेकिन वह नहीं मिला।गुरुवार सुबह उन्होंने फिर बच्चे को जंगल में खोजा।वह दृश्य देख दंग रह गए।बच्चें का सिर धड़ से अलग था। शरीर कटा था। तेंदुआ पास में था। कई लोगों को देख वह जंगल में चला गया ।मौके पर पहुंची वन विभाग एवं पुलिस टीम गश्त कर रही है। गांव के लोग को अकेले न निकलने की सलाह दी गयी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जंगल में लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी।वन विभाग व पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंच गए रेंजर राम बरन यादव ने बताया कि वन विभाग की जंगल के किनारे गश्त कर रही है।ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

सोहगीवरवा वन्य जीव अभ्यारण्य

हिमालय की तराई में स्थित सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में डीएम सत्येंद्र कुमार की पहल के बाद पूर्वांचल का पहला जंगल सफारी सोहगीबरवा सेंचुरी में शुरू हो रहा है। गोरखपुर वन क्षेत्र से 1987 में अलग होकर वन्य जीव अभ्यारण्य बना सोहगीबरवा सेंचुरी नेपाल के चितवन पार्क और बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर में शामिल है। तीनों वन क्षेत्र एक दूसरे से सटे हैं, जिसके कारण नेपाल के चितवन पार्क से गैंडा, भालू यहां आते रहते हैं। यही नहीं वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के बाघों की यहां साइटिंग होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+