UPPCS RO ARO Exam: प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पड़ेगी भारी
UPPCS RO ARO EXAM News Maharajganj: आगामी 27 जुलाई को जनपद के निर्धारित 18 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ0/एआरओ) की परीक्षा होनी है। इसे लेकर महराजगंज प्रशासन ने खास तैयारी की है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।
जिलाधिकारी ने उक्त परीक्षा में लगाए गए सभी केंद्र व्यवस्थापक/सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक्स के मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान जरा सा भी लापरवाही ना करें। गंभीरता से एक एक पहलुओं ध्यान दें। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए। छोटी सी गलती भी अक्षम्य है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई , शुद्ध पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर स्वयं जाकर आवश्यक व्यवस्था को देखे।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण भी कराएं ताकि परीक्षा के समय कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा, केवल जारी किए गए परिचय पत्र पर ही अंदर जाने की अनुमति रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications