UP News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी महराजगंज जिले का दौरा, लाभार्थियों को देगी यह खास तोहफा
Maharajganj News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 17 मार्च 2025 को महराजगंज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पत्ता, आंगनवाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी।
राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी।

Maharajganj News: प्रदेश सरकार की धान खरीद योजना को लेकर फैला रहे थे भ्रम, प्रशासन ने उठाया यह सख्त कदम
कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनवाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत उनके द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी किया जाएगा। दोपहर लगभग 12:10 राज्यपाल सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications