Maharajganj News: 22 कंपनियों ने दिया चार सौ से अधिक प्रतिभागियों को ऑफर लेटर
Maharajganj News: महराजगंज में खण्ड स्तर पर लगे रोजगार मेले में 22 कंपनियों ने चार सौ से अधिक प्रतिभागियों को ऑफर लेटर दिया गया। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने इन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया। ऑफर लेटर पाकर प्रतिभागियों की खुशी का ठीकाना नहीं था।
जिला कौशल प्रबंधक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, अरविन्द प्रकाश पाठक ने बताया कि 19 फरवरी को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत जनपद महराजगंज के विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड मिठौरा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक द्वारा 34 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

इसी क्रम में विकास खण्ड घुघुली में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में ओमप्रकाश जायसवाल जी द्वारा प्रति भाग कर 46 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। तीनों विकास खण्डों में कुल 716 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 22 नियोक्ता कम्पनियों द्वारा 439 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। रोजगार मेले में प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई०, मसूद इशरत, जिला कौशल प्रबन्धक अरविन्द प्रकाश पाठक व अभिषेक सिंह गंगवार, श्री सुमित राय, डा० आशीष कुमार मिश्रा रमेश गुप्ता, पुनीत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications