'पहले बांधा रस्सी से फिर मुंह में ठूस दिया आम...', तीन बच्चो के साथ ऐसे हुई हैवानियत
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान और शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। समाज में दरिंदे भी बसते हैं यह इसका सीधा उदाहरण है। दरअसल इस खबर में तालिबानी अंदाज नजर आ रहा है। तीन बच्चो को रस्सी में बांध दिया जाता है और फिर उनके मुंह में आम ठूस दिया जाता है। आइए पूरा मामला जानते है।
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में स्थित एक बगीचे में तीन बच्चे आम बिनने जाते है। आम नीचे गिरा हुआ था। यह सामान्य बात है जो कोई भी कर लेता है। लेकिन इन तीन बच्चो ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इन्हे इसकी इतनी बड़ी सजा मिलने वाली है। बगीचे के मालिक ने इन्हे देख लिया । इसके बाद तीनों को पहले रस्सी में बांध दिया और उसके बाद इनके मुंह में आम ठूस दिया। इतने से मन नहीं भरा तो इनकी पिटाई भी की। यह घटना 10 जुलाई की है।

महराजगंज के एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में जैसे ही जानकारी हुई हम तुरंत सक्रिय हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications