Indo Nepal Border: महराजगंज की सोनौली सीमा पर दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी गिरफ्तार, बॉर्डर पर अलर्ट
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा सोनौली पर मंगलवार देर रात दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। आव्रजन्व विभाग ने यह कारवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात सोनौली में आव्रजन विभाग के कर्मी भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। एक बस में तीन संदिग्ध युवकों को बैठे देख उनसे पूछताछ की जाने लगी। जांच-पड़ताल में दो युवक पाकिस्तान के निकले। उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट मिले. जबकि जम्मू-कश्मीर के एक युवक के पास आधार कार्ड मिला।

Lok Sabha Election2024 Maharajganj: चुनाव संबंधी है कोई शिकायत तो इन नंबरों पर दर्ज कराएं अपनी कंप्लेन
पूछताछ में एक ने अपना नाम नासिर जमाल पुत्र कासिम अहमद करालपोल श्रीनगर जम्मू कश्मीर बताया। दूसरे युवक ने अपना नाम मो. अल्ताफ पुत्र खिजार मोहम्मद बताया। वह पाक अधिकृत कश्मीर का रहने वाला है। तीसरे युवक का नाम सैयद गजनीयर पुत्र मोहम्मद सईद है। वह लरकाना पाकिस्तान का बताया जा रहा है।
मंगलवार की रात में ही लखनऊ एटीएस तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। वहीं इस कार्रवाई के बाद अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। जिले स्तर पर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। आव्रजन विभाग भी इस तरह की किसी भी कार्रवाई से इंकार कर रहा है. पुलिस भी पुष्टि नहीं कर रही है. एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि उन्हें इस तरह की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं हैं। हालांकि तीनों युवकों के पकड़े जाने के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications