Lok Sabha Election: सी-विजिल एप पर ऐसे दर्ज कर सकेंगे शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगा निस्तारण

Uttar Pradesh NewsMaharajganj: लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सी विजिल एप लांच किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं निर्वाचन संबंधी अन्य प्रकार की शिकायत करने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। उक्त एप पर चुनाव की घोषणा के दिनांक से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है।

mrj

सी-विजिल एप का प्रयोग करने हेतु शिकायतकर्ता द्वारा स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल सिटीजन ऐप डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से ऐप में लॉगिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप एक जी.आइ.एस. आधारित ऐप है जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, अधिकतम 02 मिनट का वीडियो, आडियो(अधिकतम 05 मिनट पुराना) ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्तर्गत ही शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है। निस्तारण के पश्चात् विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा।

Maharajganj: सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर शादी करने वाले भाई-बहनों पर दर्ज हुआ FIR, कर्मचारी निलंबित
शिकायतकर्ता द्वारा सी-विजिल ऐप पर शिकायत दर्ज कराते ही शिकायतकर्ता की जीपीएस लोकेशन और शिकायत का नोटिफिकेशन सी-विजिल कंट्रोल रूम को स्वत: प्राप्त हो जाता है। नोटिफिकेशन प्राप्त होने के 05 मिनट के भीतर संबंधित क्षेत्र में सक्रिय उड़नदस्ता टीम को अवगत कराया जाता जो 45 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित आरओ/एआरओ के डिसाइडर ऐप पर रिपोर्ट प्रेषित कर दिया जायेगा। संबंधित एआरओ द्वारा अगले 50 मिनट के भीतर प्रकरण को नियमानुसार निक्षेपित किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता की उद्घोषणा के साथ ही जनपद में सी-विजिल कंट्रोल रूम ने कार्य करना शुरू कर दिया है। जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया जाता है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में आनलाइन शिकायत हेतु आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल ऐप का प्रयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+