प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन योजना के तहत 34 एग्रीजंक्शन निर्धारित, आवेदन के लिए चाहिए यह योग्यता
Maharajganj News: कृषि विभाग ने जिले में कृषि को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है। इसके तहत जिले में 34 एग्रीजंक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद महराजगंज में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 34 एग्रीजंक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत जनपद में निवास करने वाले कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गीपालन एवं इसी तरह की गतिविधियां जो किसी राज्य / केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों जो आई०सी०ए०आर०/ यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हों, पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी / कृषि विषय में इण्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर विचार किया जायेगा।

उन्होंने बताया है कि अहर्ता हेतु अभ्यर्थी की आयु 40वर्ष से अनधिक होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओं को 05 वर्ष की अधिकतम छूट है। पात्र अभ्यर्थियों में, जिनकी जन्मतिथि पहले होगी उन्हें वरीयता दी जायेगी। प्राप्त आवेदनों में विकासखण्डवार वरीयता सूची बनेगी एवं उसी के आधार पर चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
कृषि विषय में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन समस्त अभिलेखों के साथ दिनांक 01.07.2024 को सायं 5:00 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से उप कृषि निदेशक कार्यालय महराजगंज में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। दिनांक 01.07.2024 को सायं 5:00 बजे के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार करना सम्भव नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications