ISC ICSE Result 2024: महराजगंज की रीतिका ने हाईस्कूल व अरण्या ने इंटर में किया टॉप
Maharajganj News: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से सोमवार को हाईस्कूल ओ इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में रीतिका गुप्ता व इंटरमीडिएट में अरण्या ने टॉप किया।
लिटिल फ्लॉवर स्कूल के फादर सोनी ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 103 एवं इंटरमीडिएट में 34 विद्यार्थी पंजीकृत थे वे सभी पास हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में रीतिका गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर पहला,अनुराग सिंह ने 98 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व नुरहान खान ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तन्मय पटेल ने चौथा, गार्गी मिश्रा ने पांचवा, अर्पिता कसौधन व अंशिका ने संयुक्त रूप से छठां, अखिल कुमार ने सातवां, शशांक पांडेय ने आठवां, हर्षिता यादव ने नौवां व क्रिस गुप्ता ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही यथार्थ श्रीवास्तव, हरिप्रिया, शौम्य प्रताप, जया गुप्ता, अश्मिता गुप्ता व कार्तिकेय शुक्ला ने भी उत्कृष्ट अंक पाकर अपना व परिवार का नाम रोशन किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताई है।

इंटर के प्रतिभागियों ने भी दिखाई प्रतिभा
फादर ने बताया कि इंटरमीडिएट में विद्यालय की होनहार छात्रा अरण्या ने 93.5प्रतिशत अंक पाकर पहला, दिव्यांशु पटेल ने 92.5 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व अल्फोंसा गिजु ने 92 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दृष्टि गुप्ता ने चौथा, आयुष सिंह ने पांचवा, रूपल श्रीवास्तव ने छठां व शुभी सिंह ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से महराजगंज की पत्रकारिता कर रहा हूं। इसके साथ ही शिक्षा पर मैंने काफी खबरें की हैं। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में महराजगंज में शिक्षा का स्तर ऊपर उठा है। यह क्रम आगे बना रहे इसके लिए यहां के विद्यार्थियों को ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications