UP: राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री व महराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की एंव संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक की गयी। जिसमें प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा "दयालु" ने हिस्सा लिया एंव बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को सुनें और उनके द्वारा उठाये गए मुद्दों पर समुचित कार्यवाही करते हुए जनप्रतिनिधियों को सूचित करें। अधिकारी क्षेत्र में जाएं और कार्यों का स्थलीय सत्यापन ईमानदारीपूर्वक करें। उन्होंने मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण का निर्देश दिया। उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन बाधित करने का निर्देश दिया और कहा कि आगे से सभी लोग बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पटल परिवर्तन हेतु भी निर्देशित किया।

बैठक की शुरुआत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु नियोजन विभाग से जनपद के लिए रू0 385.63 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है। केन्द्र पुरोनिधानित योजनाओं यथा कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान, मनरेगा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए राज्य के अंश के साथ-साथ केंद्रीय अंश के समतुल्य परिव्यय 211.11 करोड़ रू० जिला योजना में सम्मिलित है। निर्धारित परिव्यय के सापेक्ष अन्य विभागों को उनके प्रस्तावों के क्रम में गत वर्षो में अवमुक्त धनराशि के दृष्टिगत परिव्यय प्रस्तावित किया गया है, जिस पर 17 मार्च को अध्यक्ष जिला पंचायत महराजगंज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है। पूंजीगत मद में 231.93 करोड़ रु परिव्यय विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित है। स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के लिए 10.05 करोड़ रूपये का परिव्यय प्रस्तावित है। नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला योजना तैयार किये जाने हेतु उपलब्ध कराये गये निर्देशों के क्रम में अनुमन्य मदों के अन्तर्गत ही आवश्यक परिव्यय का आंकलन करते हुए योजनाएं तैयार की गयी है।

प्रभारी मंत्री ने डीएफओ से वृक्षारोपण की जानकारी लेते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य इच्छुक लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया, ताकि वृक्षारोपण कार्य को सफलतापूर्वक चलाया जा सके।

मनरेगा के बारे में जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक ने बताया कि 12137 लाख का बजट प्राप्त हुआ था, जिसको शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया गया है। मनरेगा के माध्यम से 1700 तालाब, 12 मिनी खेल स्टेडियम, 144 अमृत सरोवर, लगभग 200 छोटे खेल मैदान, 1000 से अधिक व्यक्तिगत तालाब सहित विभिन्न कार्य किये गए हैं। मा. मंत्री जी ने परियोजना निदेशक को कार्यों के स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। जनपद सूक्ष्म सिंचाई विभाग द्वारा निःशुल्क बोरिंग की जानकारी लेते हुए पूर्व के अवशेष कार्यों को अगले वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव में शामिल करने के लिए कहा। जनपद में 7756 आवेदनों के सापेक्ष 5880 निःशुल्क बोरिंग जनपद में किये गए हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: कौन बिकवा रहा नाबालिक बच्चों से गांजा, वीडियो वायरल...पुलिस पर उठे सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+