Maharajganj News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को करेंगी महराजगंज का दौरा

Maharajganj News: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को महराजगंज जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके द्वारा रिटेल, सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योग और कृषि संबंधित विभिन्न रोजगारपरक लोन योजनाओं की समीक्षा करने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डेमो चेक का वितरण करेंगी। महराजगंज देश के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का कार्यक्षेत्र भी है।

जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन के जनपद में प्रस्तावित आगमन के संदर्भ में वित्त सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने एलडीएम महराजगंज से जनपद में संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत लाभान्वित आवेदकों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि एक सप्ताह में स्वीकृत ऋण की सूची लाभार्थीवार तैयार कर लें। साथ ही मंच से जिन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है, उनकी सूची भी तैयार कर लें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को भीड़ प्रबंधन हेतु आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न स्टालों के विषय में भी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

nirmal

समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी सहित केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल नवीन मंडी स्थल धनेवा-धनेई का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया।

वित्त मंत्री, भारत सरकार का जनपद में आगमन 22 फरवरी को प्रस्तावित है। उनके द्वारा रिटेल, सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योग और कृषि संबंधित विभिन्न रोजगारपरक लोन योजनाओं की समीक्षा करने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डेमो चेक का वितरण भी किया जाएगा।

बैठक में निदेशक वित्त सेवा विभाग श्री सुशील कुमार सिंह, महाप्रबंधक एसबीआई, श्री आनंद विक्रम सिंह, प्रमुख समन्वयक जी.बी. पांडा, एलडीएम अमरेश मौर्या सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+