Mahrajganj News: ओडीओपी में चयनित 'फर्निचर' के लिए सरकार की इस खास योजना का उठाएं लाभ
Mahrajganj News: महराजगंज जिले में सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद के तहत के आने वाले फर्निचर के लिए खास पहल की है। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत दक्षता, कौशल विकास, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत जनपद महराजगंज के लिये चयनित उत्पाद लकड़ी फर्नीचर हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एंव प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किये जाने की योजना संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान भी रखना होगा।
जानकारी के मुताबिक, इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। आवेदक द्वारा केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ विगत 02 वर्षो में प्राप्त न किया गया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। परिवार का आशय पति एंव पत्नी से है।

अभ्यर्थी वेबसाईट diupmsme.upsdc.gov.in एवम् msme.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 19 अगस्त तक सांयकाल 5:00 बजे तक कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र महराजगंज पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया सकता है।












Click it and Unblock the Notifications