Maharajganj News: मोटरसाइकिल सवार को बचाने में पलटी बस,दो की मौत,10 घायल

गोरखपुर से सोनौली जा रही बस सोमवार देर रात महराजगंज जिले के मोहनापुर बाईपास के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक के अलावा बस के खलासी

महराजगंज,6 सितंबर: गोरखपुर से सोनौली जा रही बस सोमवार देर रात महराजगंज जिले के मोहनापुर बाईपास के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक के अलावा बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि बस में सवार नौ अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का सीएचसी लक्ष्मीपुर व जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज चल रहा है।

mrj accident

जानकारी के मुताबिक,प्राइवेट बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर सोनौली जा रही थी। अभी बस गोरखपुर- सोनौली हाईवे पर मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर पहुंची ही थी कि सोनौली की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई। अनियंत्रित बस बाइक को घसीटते हुए गड्ढे में चली गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक सुनील सहानी पुत्र दुखी निवासी लक्ष्मीनगर सोनौली की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

बस में सवार जमीर , समीम, भोला, सुमन (सभी निवासी मुड़िला नेपाल), चालक रसीद, खलासी लाल साहब निवासी बनरहवा सोनौली, नीता महमूदपुर कोल्हुई, लल्लन निवासी मऊ जिला रामपुर, जयप्रकाश निवासी सोनबरसा, जिला गाजीपुर व शैलेन्द्र निवासी करुआवल कोल्हुई घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया।

पुरंदरपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि रात दो बजे के करीब हादसा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बस के खलासी लाल साहब की मौत हो गई। इसी के साथ हादसे में करने वालों की संख्या दो हो गई।

रात दो बजे बस की चपेट में आने से सोनौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी सुनील साहनी की मृत्यु की सूचना जैसे ही स्वजन को मिली घर में कोहराम मच गया। स्वजन बिलख उठे। रात में युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मंगलवार की सुबह जैसे ही युवक की शिनाख्त हुई, स्वजन पुरंदरपुर थाने पर पहुंच गए। सुनील किसी काम से अपनी बुआ के घर फरेंदा जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+