Maharajganj News: भारतीय सीमा की तरफ आ रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
महराजगंज के सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

Mahrajganj News: महराजगंज के सोनौली में शुक्रवार देर शाम भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी जवान प्रतिदिन की तरह रुटीन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो चीनी नागरिक सोनौली सीमा की तरफ आते दिखे। दोनों को रोककर पूछा गया तो कुछ जबाव नहीं दे पाए। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,नए साल व 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी की जा रही है। इसी क्रम में एसएसबी जवान चेकिंग कर रहे थे। तभी दो चीनी नागरिकों को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास चाइना का पासपोर्ट मिला है। पूछताछ में इनका नाम जहेंग यिंगजुन (50) और सांग हुई (52) पता चला है। दोनों का भारत में प्रवेश के लिए वीजा समाप्त हो गया है। इसके पहले दोनों युवक कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं।
कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने एसएसबी जवानों ने चेकिंग के दौरान दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके यहां आने के कारणों की पूछताछ की जा रही है।
पिछले कुछ माह में सोनौली सीमा पर कई विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की गयी है। कुछ दिन पूर्व ही अफ्रीका की एक महिला की गिरफ्तारी हुई थी। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट पर हैं और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications