Mahrajganj News :निर्माणाधीन मकान की गिरी छत,एक की मौत
महराजगंज के पनियरा रजौड़ा गांव में सोमवार दोपहर छत की ढ़लाई कर रहे मजदूर की छत गिरने से मौत हो गयी।ढ़लाई हो रही छत अचानक गिर गयी।इसमें पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।मौके पर स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला।जिसमें वृद
महराजगंज,3अक्टूबर: महराजगंज के पनियरा रजौड़ा गांव में सोमवार दोपहर छत की ढ़लाई कर रहे मजदूर की छत गिरने से मौत हो गयी।ढ़लाई हो रही छत अचानक गिर गयी।इसमें पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।मौके पर स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला।जिसमें वृद्ध की मौत हो चुकी थी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रजौड़ा कला गांव में एक भवन की छत की ढलाई का काम चल रहा था। छत का काम लगभग पूरा हो गया था। इसी दौरान दोपहर में अचानक छत भरभराकर गिर गई और इसके नीचे दबकर 70 वर्षीय घरभरन नाम के मजदूर की मौत हो गई। हादसे में जितेन्द्र, रामधन, शैलेष, किशोर और जितई मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। हादसा के तुरंत बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इस बीच मौके पर पहंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गोरखपुर में कुछ दिन पूर्व हुई थी घटना
इसी तरह की एक घटना गोरखपुर में भी कुछ दिन पूर्व हुई थी।यहां इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स की पोर्टिको की छत गिरने से उनके नीचे तीन मजदूर दब गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि दो को तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया। इस पूरे मामले पर गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिया था।उन्होंने अधिकारियों को भवन निर्माण के सभी मानकों की जांच करने का निर्देश दिया था। उसके बाद भी मकान बिना किसी मानक के बन रहे हैं और मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ रही है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications