तबलीगी जमात से जुड़े 9 पाकिस्तानी अब मस्जिद में छिपे मिले, पुलिस ने यहां से पकड़ा

महराजगंज। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने भारत-पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण को तेजी से फैलाया है। पुलिस-प्रशासन और जांच एजेंसियां देश के​ विभिन्न स्थानों में जा छुपे जमातियों की तलाश कर रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के महराजगंज की एक मस्जिद से नौ पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने खाेज निकाला है। पुलिस ने बताया कि, उक्त सभी लोग जमातिए हैं। इन पाकिस्तानी नागरिकों के साथ आगरा के रहने वाले दस लोगों को भी इसी मस्जिद से पकड़ा गया है।

Tablighi Jamaat related Nine Pakistanis hiding in mosque, police caught them from up-nepal border area

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन के लिए कैंप में भेज दिया है। इन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत-नेपाल सीमा के पास मोरंग के सुनसरी नगर पालिका में आने वाली एक मस्जिद से पकड़ा गया। नेपाल पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि नौ पाकिस्तानी इस्लाम के प्रचार के लिए नेपाल आए थे। इनका साथ आगरा के दस लोगों ने दिया। सभी 19 लोग मस्जिद में छुपे थे। इन 19 लोगों को बिना पुलिस की जानकारी के मस्जिद में पनाह देने के आरोप में एक स्थानीय युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

Tablighi Jamaat related Nine Pakistanis hiding in mosque, police caught them from up-nepal border area

नेपाल के पुलिस डीएसपी सागर थापा ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक जिहाद ,साहिद, स्लैम, खान, अली ,मोस्टर, उल्लाह खान, इम्तियाज, जामिन के साथ दस भारतीय नागरिक आगरा के रहने वाले हैं। सभी को हिरासत में लेकर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि, नेपाल में 256 पाकिस्तानी लापता हैं। नेपाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन उनकी कोई लोकेशन पता नहीं चल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+