Indo Nepal: राजस्थानी बकरें ऐसे ले जाए जा रहे थे नेपाल, थानाध्यक्ष ने कर दी यह गलती और हो गए सस्पेंड

Indo Nepal Border News: भारत- नेपाल सीमा से तस्करी का खेल जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के प्रयास के बाद भी तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में भारत- नेपाल की ठूठीबारी से लगी सीमा पर एसएसबी ने दो पिकअप वाहनों में लदे 111 राजस्थानी बकरों को बरामद किया। एसएसबी ने इसे ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया। ठूठीबारी थानाध्यक्ष ने बिना केस दर्ज किए और बिना उच्च अधिकारियों को बताए बकरियों को गांव वालों में बांट दिया। इसकी जानकारी होने पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि तस्करी के मामले में उदासीनता दिखाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष ठूठीबारी उमेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने न तो इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, ना ही केस दर्ज किया। इस तरह की लापरवाही की भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

goat

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर पुलिस लगातार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है। तस्करों पर पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी तरह की तस्करी नहीं होनी चाहिए यह पूरी तरह अवैध है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+