Mahrajganj News : सपा विधायक Irfan Solanki महराजगंज जेल में शिफ्ट
कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया। इस दौरान वह काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे।

Mahrajganj News: सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को कानपुर से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया। इस दौरान वह काफी मायूस थे और उनकी आंखों से आंसू छलक रहा था। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की और सीधे जेल के अंदर चले गए।
सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कई गंभीर आरोप हैं और वह इस मामले में कानपुर जेल में थे। जानकारी के मुताबिक,विधायक पर महिला की जमीन जबरन कब्जा करने व उसके घर में आग लगाने के साथ ही अवैध ढ़ग से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के फर्जी प्रमाण पत्र पर विधायक के हस्ताक्षर करने जैसे गंभीर मामले हैं। विधायक ने दो दिसंबर को कानपुर में आत्मसमर्पण किया था। तब वह कानपुर जेल में ही था।
विधायक इरफान सोलंकी के महराजगंज जेल में शिफ्ट होने की सूचना के बाद यहां के सपा कार्यकर्ता जिला जेल पहुंच गए थे और सोलंकी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसमें जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राम मिलन, जितेंद्र यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जेल प्रशासन के अनुसार सपा विधायक को जेल मैनुअल की सुरक्षा के अनुसार बैरक में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉ. भानू प्रताप सिंह ने कारागार पहुंचकर सपा विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। काले रंग का लोअर, जूता और सफेद रंग का जैकेट पहने हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications