Maharajganj News: महराजगंज एसपी ने भाजपा नेता पर रहम दिखाने वाले 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Maharajganj News: महराजगंज के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी भाजपा नेता मासूम रजा राही को छोड़ने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एसपी ने 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामला महराजगंज कोतवाली का है।

परिजनों पर सुहल के लिए दबाव बना रहे थे पुलिसकर्मी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मासूम रजा राही पर उनके ही मकान में किराए पर रहने वाली लड़की ने बहन के साथ दुष्कर्म और पिता की हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला सीएम योगी के संज्ञान में भी है। इस मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा लड़की व उसके परिवार पर बार- बार सुहल का दबाव बनाने व आरोपी नेता पर मेहरबानी दिखाने पर एसपी ने नगर चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सदर कोतवाल रवि कुमार राय व नगर चौकी के सभी 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फरेंदा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को सदर कोतवाल बनाया गया है।

sp maharajganj

संत कबीर नगर जिले के रहने वाले हैं पीड़ित
संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी दुकानदार अपनी चार बेटियों और एक आठ वर्षीय बेटे के साथ शहर के एक वार्ड में भाजपा नेता मासूम रजा राही के घर में किराये पर रहता था। फुटपाथ पर पानी पकौड़ा की दुकान लगाने वाले दुकानदार की बड़ी बेटी के साथ बीते 28 अगस्त को भाजपा नेता ने दुष्कर्म किया। वहीं छोटी बेटी के साथ भी लगातार छेड़खानी कर रहा था। पीड़ित व्यापारी ने जब इस कृत्य का विरोध किया तो वह मृत पाया गया। आरोपी पर हत्या का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+