UP: प्रधानाध्यापक ने स्कूल में अध्यापिका के साथ कर दिया यह काम, मामला पहुंचा थाने

Mahrajganj की एक शिक्षिका ने अपने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसा मामले सामने आया है जो शिक्षक जैसे सम्मानित पद को कलंकित करता है। जी हां, कोतवाली क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका के साथ ही छेड़खानी शुरु कर दी। उसने अध्यापिका को दुष्कर्म करने की धमकी तक दे डाली। शिक्षिका ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

अध्यापिका ने पुलिस को बताया कि जिस स्कूल में वह पढ़ाती है। उसी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक उसे पिछले कई सालों से छेड़ रहा है। उसके साथ अश्लील हरकत भी करता है। मना करने पर जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। इसकी लिखित शिकायत फरवरी 2019 में खंड शिक्षा अधिकारी से भी की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाइ नहीं हुई। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी करनी नहीं बंद की।

अध्यापिका ने शिक्षक के इस व्यवहार से तंग आकर फिर से पुलिस ने गुहार लगायी है। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैैैैैैेेेेेेेेे। सदर कोतवाल रवि राय ने कहा कि शिक्षिका की तहरीर पर प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। इस मामले में और भी छानबीन चल रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+