Maharajganj News: महराजगंज के नए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पदभार किया ग्रहण, पहले ही दिखे एक्शन मोड में
DM Maharajganj Santosh Kumar Sharma Latest News Hindi Uttar Pradesh: संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को महराजगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। डीएम अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। संतोष कुमार शर्मा इससे पहले अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ थे। साथ ही वे अयोध्या के नगर आयुक्त के पद पर भी कार्यरत थे।
पहले ही दिन एक्शन मोड में
डीएम संतोष कुमार शर्मा पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखे। जिलाधिकारी ने जनपद आगमन के उपरांत सबसे पहले विद्युतकर्मियों की हड़ताल और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजित वीसी में प्रतिभाग किया। उसके बाद उन्होंने कोषागार मेंअपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को बताया।

मूलरूप से सोनभद्र के हैं रहने वाले
जिलाधिकारी मूलतः जिला सोनभद्र के हैं। ये 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत उपजिलाधिकारी नैनीताल के रूप में किया। इन्होंने गाजीपुर, नैनीताल, चंपावत, लखनऊ, उधमसिंह नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायूं, बलिया, संत कबीर नगर और बरेली के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट और बागपत के अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। जिलाधिकारी अलीगढ़, कानपुर नगर और शाहजहांपुर के नगर आयुक्त भी रहे हैं। वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और और नगर आयुक्त अयोध्या के रूप में कार्यरत थे।












Click it and Unblock the Notifications