Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Road Accident In Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्यामदेउरवा क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंदौली के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। पहली बाइक पर भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी तबारक 25 और अरमान 23 परतावल से अपने घर परसा खुर्द जा रहे थे। दूसरी बाइक पर नगर पंचायत परतावल महंत अवैद्यनाथ नगर वार्ड निवासी चचेरे भाई राजन 22 और आनंद 24 महराजगंज से वापस परतावल आ रहे थे।

maharajganj

सेमरा चंद्रौली गांव के पास दोनों बाइक टकरा गए। इस हादसे में राजन, आनंद और तबारक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अरमान को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में 3 की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+