महराजगंज: राइस मिल मालिक की पत्नी समेत गला रेतकर हत्या, बेटे पर घूमी शक की सुई

महराजगंज। यूपी के महराजगंज में राइस मिल मालिक और उसकी पत्नी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दंपति की धारदार हथियार से हत्या की है। शुरुआती जांच में पुलिस की शक की सुई दम्पति के बड़े बेटे पर जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rice mill owner with wife murdered in maharajganj

नशे का आदी है बड़ा बेटा

वारदात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा फहीम की है। ज्योति मिल के मालिक विश्वनाथ वर्मा पत्नी लालती और दो बेटों के साथ मिल में बने आवास पर रहते थे। छोटा बेटा आशीष किसी काम से लखनऊ गया था और बड़ा बेटा सतीश अपने माता-पिता के साथ उसी आवास में सोया था। बताया जा रहा है बड़ा बेटा सतीश मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे का आदी है।

rice mill owner with wife murdered in maharajganj

कमरे में पड़ी मिली दम्पति की खून से सनी लाश

स्थानीय लोगों की मानें तो बीती रात दम्पति के साथ उनका बड़ा बेटा सतिश भी मिल के आवास में था। सुबह देर तक मिल मालिक के आवास का दरवाजा नहीं खुला तो वहां काम कर रहे मजदूरों ने इस बात की सूचना मिल मालिक के भाई को दी। किसी तरह से ताला तोड़कर मील मालिक के कमरे में देखा तो दोनों की खून से सनी लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दम्पति के बड़े बेटे सतीश को शक के दायरे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+