महराजगंज: जिलाधिकारी ने रोका खुद का वेतन,यह है मामला
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा पर गंभीर थे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक हर माह अपने अस्पताल म
महराजगंज,27 जुलाई: जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा पर गंभीर थे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक हर माह अपने अस्पताल में 30 रोगियों को भर्ती करना सुनिश्चित करें। जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होता तब तक स्वयं डीएम, सीएमओ और उन सभी संबंधित अधिकारियों का वेतन आहरित नहीं होगा,जो लक्ष्य को लेकर लापरवाह हैँ।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग उन्मूलन अभियान, स्वच्छता मिशन सहित स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा भी की। ठोस, तरल व मलीय अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा हुई। श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के संदर्भ में जिलाधिकारी ने जनपद में आयुष्मान कार्ड हेतु चिन्हित 83 हजार श्रमिकों की सूची डीपीआरओ को उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त श्रम को निर्देशित किया। संचारी रोग नियंत्रण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने गांवों में सफाई कार्यों के निरीक्षण हेतु जनपद स्तरीय आधिकारियों को नामित करते हुए स्थलीय सत्यापन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया।












Click it and Unblock the Notifications