Maharajganj News: महराजगंज में गणतंत्र दिवस की धूम, डीएम ने लोगों से की यह खास अपील

Maharajganj News Uttar Pradesh: महराजगंज में गणतंत्र दिवस की धूम है। जगह-जगह राष्ट्रीय गान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रातः 08:30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां बैठे लोगों सहित प्रत्येक नागरिक की कुछ मूलभूत आवश्यकताएं और कुछ सामान्य इच्छाएं होती हैं। इन्हीं आवश्यकताओं और इच्छाओं को हमारे संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकार के रूप में संविधान में जगह दी और कार्यपालिका का हिस्सा होने के नाते हमसे ये अपेक्षा की जाती है कि विधायिका द्वारा निर्मित कानूनों की परिधि में हम नागरिकों को उनके अधिकार उपलब्ध कराएं और ऐसे वातावरण का निर्माण करें, जिसमे एक आम नागरिक अपनी इच्छाओं को पूरा कर सके।

maharajganj

उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो उम्मीद हम दूसरों से करते हैं, स्वयं हमे भी दूसरों से व्यवहार में उसका पालन करना चाहिए। हमारे पास कोई आता है, तो वह अपना अधिकार मांगने आता है। इसलिए हमारा ये दायित्व है की हम सुनिश्चित करें कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी उसका अधिकार प्राप्त हो और इस विषय में हमे किसी दबाव के बजाय स्वप्रेरणा से कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप हम स्वच्छ भारत कार्यक्रम को चला रहे हैं। लेकिन हमे इसका भी ध्यान रखना होगा कि गांधी जी के लिए स्वच्छता का मतलब बाह्य के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता से भी था। उन्होंने कहा कि आशा है कि हमारे पूर्वजों ने जिन आदर्शों को संविधान में व्यक्त किया है, हम उनको प्राप्त करने का ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने इसे एक शासन प्रणाली के रूप में अंगीकार किया और देश ने इसको अंगीकार करते हुए ईमानदारी से इसके अनुसार कार्य करने का शपथ लिया था। कहा कि संविधान में विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के बीच संतुलन रखा गया है, ताकि सभी अपने दायित्वों को उचित ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका के एक अंग के रूप में हमे ईमानदारी से अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए ताकि हम दूसरों के जीवन को बेहतर बना सकें और एक कल्याणकारी राज्य के रूप में अपने संविधाननिर्माताओं के सपनो को पूरा कर सकें।

महराजगंज के फरेंदा,निचलौल,सिसवां,घुघली परतावल सभी कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने लोक नृत्य व गायन प्रस्तुत किए। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+