Mahrajganj News: पोतों ने बाबा की गोली मारकर की हत्या, फरार

जमीन-जायजाद के विवाद में दो पोतों ने अपने बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गयी हैं।

mahrajganj

Mahrajganj News: महराजगंज के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र सूरपार नर्सरी में बुधवार रात दो पोतों ने अपने बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एंव आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं।

जानकारी के मुताबिक, फरेंदा के बाजार डीह निवासी 65 वर्षीय लाले अपने बेटी के घर थे। उनकी बेटी की शादी सूरपार नर्सरी निवासी छठ्ठू साहनी से हुई। बुधवार रात उनके दो पोते वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोली लगने के बाद लाले जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुन उनकी बेटी व आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। तब तक दोनों आरोपी प्रदीप व दीपक वहां से फरार हो गए थे। लोग लाले को घटना स्थल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बनकटी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि लाले जिनकी उम्र 65 वर्ष है उनको परिजनों के द्वारा सरकारी एंबुलेंस से लाया गया । इनके परिजन द्वारा बताया गया कि घायल व्यक्ति को गोली लगी है। हमने इसका पूर्व परीक्षण किया तो व्यक्ति मृत पाया गया। पेट में बाई तरफ और छाती में गोली लगी है ।

मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पौत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महराजगंज के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गयी हैं।

Recommended Video

    प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का सीएम ने दिया सौगात, कहीं यह बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+