Mahrajganj: गेहूं की कम खरीद पर नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी, दिए यह खास निर्देश

महराजगंज में इस बार गेहूं की सरकारी खरीद बहुत कम हुई है। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

mrj

Mahrajganj News: नोडल अधिकारी ने मंगलवार को पीसीएफ संस्था के गेहूं क्रय केंद्र सहकारी संघ श्यामदेउरवा व परतावल मंडी में खाद्य विभाग के केंद्र परतावल मंडी प्रथम एवं द्वितीय तथा परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की कम खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ में संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।

पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र श्यामदेउरवा पर अभी तक मात्र 16.50कुंटल खरीद पर नोडल अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की प्रधानों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक प्रधान से न्यूनतम 50 कुंतल एवं 100 कुंतल की खरीद प्रत्येक गांव से की जाए। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा अनेक किसानों से दूरभाष पर बात की गई तथा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि गेहूं खरीद की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो अगले धान क्रय सत्र में श्यामदेउरवा संघ को धान क्रय केंद्र के रूप में संचालित करने पर रोक लगा दिया जाएगा।

परतावल मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति पर अनेक किसानों से नोडल अधिकारी द्वारा बात की गई तथा मौके पर कई किसानों ने बोनस घोषित करने की मांग की। परतावल मंडी प्रथम एवं तृतीय पर मिलाकर 1205 कुंतल एवं परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ पर 595 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भारतीय खाद्य निगम एफए क्यू में खरीदे गए गेहूं को एफएक्यू में स्वीकार करे। गुणवत्ता के आधार पर किसी भी स्तर पर लापरवाही को प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सविंद्र सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी, परतावल मंडी प्रथम एवं द्वितीय पर केंद्र प्रभारी अनिल कुमार, परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ पर केंद्र प्रभारी सुयश त्रिपाठी पीसीयू, पीसीएफ एवं यूपीएसएस के जिला प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+