Mahrajganj News: चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, मां- बेटे की मौत
महराजगंज के भिटौली क्षेत्र स्थित अमवां भैसी गांव में झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से मां- बेटे की मौत हो गयी है।

Mahrajganj News: महराजगंज के भिटौली क्षेत्र के अमवा भैंसी गांव में गुरुवार की सुबह धूईहर की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग से मां और बेटे बुरी तरह झुलस गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और मां- बेटे के शव को बाहर निकाला।
अमवा भैंसी गांव की कौशल्या देवी ने जानवरों को मच्छर न लगे इसके लिए धुंआ किया था। इसी से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। झोपड़ी में आग लगा देख पास के पक्के मकान में सोया बेटा रामाशीष भी आग बुझाने और मवेशियों को बाहर निकालने के लिए आ गया। दोनों मशेवियों को बाहर निकालने लगे। इसी बीच आग की लपट में वे चारों तरफ से घिर गए। इतनी देर में आस- पास के लोग आग बुझाने लगे। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शव को बाहर निकाला गया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि चिंगारी की वजह से झोपड़ी में आग लग गयी। पशुओं को बाहर निकालने गये मां- बेटे आग की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications