महराजगंज: जानिए क्यों लिया जा रहा है टीबी मरीजों को गोद,यह है सरकार की योजना

महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग की एक अच्छी पहल सामने आई है।यहां 600 से अधिक टीबी मरीजों केा गोद लेने की योजना बनाई गई है।इनको गोद लेने वाले निक्षय मित्रों से न केवल पोषक सामग्री, बल्कि मानसिक संबल और अन्य सहयोग भी मिलेगा।

महराजगंज 20 सितंबर: महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग की एक अच्छी पहल सामने आई है।यहां 600 से अधिक टीबी मरीजों केा गोद लेने की योजना बनाई गई है।इनको गोद लेने वाले निक्षय मित्रों से न केवल पोषक सामग्री, बल्कि मानसिक संबल और अन्य सहयोग भी मिलेगा। इससे टीबी मरीजों में आत्मविश्वास की भावना का सृजन होगा जो उनके ठीक होने में सहायक होगा।

tb

जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ.वीरेन्द्र आर्य ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री की मंशा है कि वर्ष 2025 तक देश टीबी मुक्त राष्ट्र बन जाए। इसके लिए शासन , प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। टीबी रोगियों को समुचित और निःशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध कराया जाता है, पौष्टिक आहार लेने के लिए निःक्षय पोषण योजना के तहत इलाज चलने की अवधि में पांच सौ रुपये प्रति माह दिया जाता है। समय-समय पर टीबी रोगी खोजी अभियान चला कर नए टीबी रोगियों को ढूंढ कर इलाज शुरू किया जाता है। टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पदाधिकारियों और व्यवसायियों की जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है, ताकि उक्त टीबी रोगियों को गोद लिया जा सके।

महराजगंज सदर क्षेत्र के निवासी प्रताप पांडेय ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र टीबी से ग्रसित है।सरकार की तरफ से निःशुल्क जांच और दवा की सुविधा मिली।साथ ही एक अधिकारी द्वारा उसे गोद भी लिया गया। गोद लेने वाले अधिकारी ने पोषण पोटली दी, जिसमें चना, मूंगफली का दाना, सत्तू, तिल ,गुड़, सूखा फल आदि सामग्री शामिल थी। समय समय पर फाॅलोअफ किया गया। नियमित दवा खाने की सलाह भी मिलती रही। जून 2022 माह में दवा का कोर्स पूरा हो गया। अब वह पूरी तरह से ठीक है। निःक्षय पोषण योजना के तहत 3000 रूपये भी मिले।

वर्तमान में जिले में 1422 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से 734 रोगियों मार्च 2022 में गोद लिया था। शेष 688 टीबी रोगियों को गोद लेने की कवायद शुरू कर दी गयी है। 30 सितंबर को जिला क्षय रोग केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित कर इन टीबी रोगियों को गोद लिया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+