Maharajganj News: नए साल में नेपाल घूमने की बना रहे हैं योजना तो जान लें यह जरुरी खबर

Maharajganj News: नए साल की जश्न के लिए अगर आप नेपाल जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। खासकर अगर आप बुटवल जाने की सोच रहे हैं तो। निर्माण कार्य के चलते पाल्पा-बुटवल मार्ग प्रतिदिन छह घंटे बंद रहेगा।

जानकारी के मुताबिक,पहली जनवरी से इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो रहा है, जो 100 दिन तक चलेगा। इस दौरान हर दिन इस मार्ग को रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक छह घंटे बंद रखा जाएगा। इस अवधि में इस मार्ग पर गैर जरूरी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। उधर, नारायण घाट-मुगलिंग रोड पर 23 दिसंबर से सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक यातायात बंद है। इस मार्ग पर तीन सप्ताह निर्माण कार्य चलेगा।

maharajganj

पाल्पा के मुख्य जिला अधिकारी आनंद काफले ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित राजमार्ग सुरक्षा समिति की बैठक में बुटवल-पाल्पा मार्ग के निर्माण का निर्णय किया गया है। पहली जनवरी से काम शुरू होगा, जो 100 दिन तक चलेगा। निर्माण कार्य के दौरान पत्थर गिरने की आशंका बनी रहती है। इस वजह से निर्माण कार्य के समय वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा। परियोजना कार्यालय के मुताबिक, एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+