UP: प्रेमी ने प्रेमिका पर 8 बार चाकू से किया वार, चार साल के लिव- इन रिलेशन का खौफनाक अंत

महराजगंज के सिंदुरिया में चार साल से लिव- इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार साल से लिव- इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी ने प्रेमिका के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों पर कई बार वार किया। जिससे युवती मौके पर ही गिर गयी। गंभीर हालत में उसका इलाज गोरखपुर बीआडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

दी यह खौफनाक सजा सिंदुरिया क्षेत्र के एक गांव में किराए का मकान लेकर ठूठीबारी के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक ऑटो चालक इसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ रह रहा था। दोनों की मुलाकात ऑटो में हुई थी। फिर दोनों करीब आते गये और साथ रहने का निर्णय लिया। पिछले चार साल से दोनों लिव- इन रिलेशन में रह रहे थे। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरु हुआ और प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका पर हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार होने के कारण प्रेमिका फर्श पर गिर गयी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा हैं।

सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। युवती की हालत गंभीर है जिसका मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+