UP : चाेरी का था मामला,33 साल तक कोर्ट में चली सुनवाई,सजा मिली सिर्फ एक दिन की
कोर्ट ने 33 साल चले चोरी के एक मामले में आरोपियों को एक दिन की सजा सुनाई है। यह पूरा मामला महराजगंज के पुरंदरपुर का है।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चोरी मामले में आरोपियों को सिर्फ एक दिन की सजा मिली है जबकि कोर्ट में इसकी सुनवाई पूरे 33 साल तक चली।एक दिन की सजा के साथ ही आरोपियों को 1500 रुपए का जुर्माना भी किया गया। ऑपरेशन शिकंजा के तहत महराजगंज पुलिस ने इस पूरे मामले की पैरवी की थी।
33 साल पहले दर्ज हुआ था केस
पूरा मामला है महराजगंज के पुरंदरपुर थाने का। जहां 33 साल पहले 1989 तीन आरोपियों बुद्धिराम,शीश मुहम्मद और हमीमुद्दीन के खिलाफ चाेरी मामले में केस दर्ज किया गया था।
एक दिन की सजा दी गई
33 साल तक इस मामले की विवेचना चलती रही। अभियोजन पक्ष आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लगातार लगा रहा है। अदालत ने पत्रावली में दर्ज साक्ष्य और सबूत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 1 दिन की न्यायिक अभिरक्षा और 1500 रूपये जुर्माने से दंडित किया गया। जुर्माना न देने पर आरोपियों को दस दिन तक जेल की सजा काटनी होगी।
12 साल चले मामले में ग्वाले को मिली सजा
इसी तरह एक अन्य मामले में कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के एकौना गांव के रहने वाले सभाजीत यादव को 12 साल चले मुकदमें में एक साल की सजा सुनाई थी। ग्वाले पर दूध में पानी मिलाने का मामला कोर्ट में चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications