Maharajganj News: योगी सरकार की सहकारिता विभाग की इस खास पहल से किसानों को मिली राहत
Maharajganj News: सहकारिता विभाग की खास पहल पर किसानों को राहत मिली है। जिले की 47 समितियों पर कुल 692 मीट्रिक टन डीएपी खाद भेज दी गयी है। सोमवार से किसानों को इन समितियों पर मानक के मुताबिक सुविधाजनक तरीके से खाद वितरित किए जाने का कार्य शुरु हो गया है।
सहकारिता विभाग के मुताबिक, शाहाबाद को पांच मीट्रिक टन, बेलवा बुजुर्ग व बरगाहपुर को 10 मीट्रिक टन, पकड़ी नौनिया को 11 मीट्रिक टन, जमुई जगदौर, गोपाला, चौक, सतगुर, टीकर व मुुजुरी को लगभग 12 मीट्रिक टन, मधुबनी, पनियरा व रुद्रौली को 13 मीट्रिक टन, खैंचा को 14 मीट्रिक अन, लक्ष्मीपुर, कानापार,रतनपुरवा, बेलवा खुर्द, समरधीरा, पुरंदरपुर, धरैची, हरखपुर, बेलवा टीकर, आनंदनगर, राजमंदिर, बसहिया, करमही, बड़हरा, मिर्जापुर पकड़ी, जड़ार, महुअवा, मानिक तालाब, पटखौली, भुवनी, भिटौली, हरपुर तिवारी, गजरही, महुअवा, खैराटी, सिरसिया व मंगलापुर में 15-15 मीट्रिक टन, मटकोपा व विश्वनाथपुर पड़वनिया 18 मीट्रिक टन, लक्ष्मीपुर, देवघट्टी व बहदुरी बाजार मेें 20 मीट्रिक टन एवं रसूलपुर में 29 मीट्रिक टन डीएपी भेजी गई है।

सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि समितियों पर खाद पहुंच चुकी है। आज से वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। किसानों की पूरी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications