UP: महराजगंज पुलिस ने 9 करोड़ की चरस की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
Mahrajganj पुलिस ने रविवार सुबह नेपाल से दिल्ली ले जायी जा रही 9 करोड़ कीमत की चरस की खेप पकड़ी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mahrajganj News: महराजगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अमहवा मोड़ के पास से रविवार को 16 किलो चरस बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 9 करोड़ रुपये है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों नेपाल से चरस की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि 9 करोड़ रुपये कीमत की 16 किलो चरस लेकर दो व्यक्ति नेपाल जा रहे थे। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली व एसओजी टीम ने फरेन्दा रोड, सिसवा अमहवा मोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना नाम जीवन मातिवर निवासी भगतपुरवा टोला डुगरपुर, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज व दिपेन्द्र बहादुर वरायली निवासी दुरागाऊ, थाना व जिला रामेछाप, राष्ट्र नेपाल बताया। तलाशी में बैग से जीवन के पास से लगभग 8.500 किग्रा चरस व दिपेन्द्र के पास से लगभग 7.500 किग्रा चरस बरामद हुआ।
Gorakhpur: आवास का है सपना तो खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी में इस तिथि से कराएं पंजीकरण
जीवन के खिलाफ ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवा थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज है। नशे के कारोबार को करते हुए यह अपनी जीविका चलाता था। दूसरा आरोपी नेपाल का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications