Maharajganj News: दुष्कर्म व हत्या मामले में फरार भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की कई टीमें
Maharajganj News: महराजगंज जिले के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने दुष्कर्म व हत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित की हैं। इसमें एसओजी,स्वाट, सर्विंलांस सहित कई अन्य हैं। आरोपी घटना के एक सप्ताह बाद भी फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए महराजगंज, देवरिया सहित कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जिले में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, छह सितंबर को महराजगंज कोतवाली से छोड़ने के बाद आरोपित नेता परतावल में एक जानने वाले के घर रुका हुआ था। अगले दिन कसया में रुकने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। जिसके बाद पुलिस महराजगंज से लेकर परतावल और फिर कुशीगनर जाने वाले मार्गों पर लगे लगभग प्रत्येक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications