Maharajganj News: पिता की मौत से 12दिन पहले बेटे ने दिया इस बड़ी घटना को अंजाम,उड़ जाएंगे आपके होश
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के रहने वाले बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की जगह किसी और को खड़ा कर फर्जी वरासत करा ली।
Maharajganj News: महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के रहने वाले बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की जगह किसी और को खड़ा कर फर्जी वरासत करा ली। मां ने बहू सहित चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ।पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,पड़री गांव के रहने वाले बुधई गुप्ता की मौत के चार साल हो गए हैं। परिवार में मौत के बाद से ही जमीन को लेकर विवाद शुरु हो गया था। छोटे भाई व उसकी पत्नी ने किसी और को खड़ाकर पिता की पूरी संपत्ति का वरासत करा ली।बड़ी बहू ने देवर व उसकी पत्नी सहित चार लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में उसने पुलिस को बताया कि उसके देवर इंद्रजीत और उसकी पत्नी शीला देवी दो और लोगों के साथ मिलकर 16 अगस्त 2018 को किसी और व्यक्ति को खड़ाकर ससुर के पूरी संपति का अपने नाम से वरासत करा लिया। वरासत में जो हस्ताक्षर बना है, वह भी पूरी तरह से फर्जी है। इस मामले में जब पीड़ित को जानकारी हुई तो वह आरोपितों से पूछने की कोशिश की, लेकिन आरोपित उससे विवाद करने लगे।
सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि मामले में सुमन गुप्ता की तहरीर के आधार पर पड़री खुर्द निवासी इंद्रजीत गुप्ता, उसकी पत्नी शीला देवी, शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी राधेश्याम गुप्ता और बांसपार नूतन निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के निर्माण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications