Indo Nepal Border Maharajganj: 85 किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Indo Nepal Border News Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से लगी नेपाल सीमा से 85किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए गए है। इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने इन्हे उस समय गिरफ्तार किया जब ये भागने की फिराक में थे। कुछ दिन पूर्व ही अभी महराजगंज पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की थी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने का काम कर रही है। विदेशों से भारत में होने वाले नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम मेें भारत नेपाल सीमा पर चार तस्करों को 85 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले दिन 88 किलोग्राम चरस की बरामदगी की गई थी। इस गिरोह शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसकी कीतम लगभग 50 करोड़ रुपए के आस-पास है।

एसपी ने बताया कि इसे नेपाल से भारत लाया जा रहा था। एक लग्जरी कार में सवार चार तस्कर सीमा पार कर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान शक होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। नशे के सौदागरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications