पीएम विश्वकर्मा योजना: कौशल पहचान के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग, होगा यह फायदा
Maharajganj News: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ पहुंचाने के लिए महराजगंंज प्रशासन ने खास पहल की है। यहां कौशल पहचान के लिए लाभर्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन स्टाईपेन्ड भी दिया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बता कि भारत सरकार की महत्वाकाक्षी योजना मंत्री विश्वकर्मा योजना पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए केन्द्रीय योजना है जिसम कारपेंटर नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुमार कुम्हार मुर्तीकार मोची, राजमिस्त्री, डलिया पढाई-झाडू बनाने वाले, पारम्परिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, नाई मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली का जाल बनाने वाले कुल 18 ट्रेनों को सम्मिलित किया गया है।

जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितम्बर को किया गया है। इस योजनान्तर्गत न्यूनतम आयु की पात्रता 18 वर्ष है। लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन सी०एस०सी० के माध्यम से कराया जाना है तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का सर्टिफिकेट तथा आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में लाभार्थियों को 05 दिवसीय कौशल पहचान के लिए 05 दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग दी जायेगी तथा रू0 500.00 प्रति दिन के हिसाब से ट्रेनिंग स्टाईपेन्ड दिया जायेगा। योजना के लाभार्थियों को टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में रू0 15000.00 का ई- बाउचर के रूप में डी०बी०टी० के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे। लाभार्थियों को कोर्लट्रल की लोन रू0 1.00 लाख तक का 5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।
उक्त योजना में पात्र अभ्यर्थी -इच्छुक लाभार्थी अपना ऑनलाईन पंजीकरण जनसुविधा केन्द्रों (सी०एस०सी०) के माध्यम से कर सकते है। योजना में वेबसाईट https://pmvishwakarma.gov.in पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications