Maharajganj News: चौक-सोनाड़ी देवी मार्ग को एक माह के भीतर पूरा करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

DM Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार द्वारा आज नगर पंचायत चौक का भ्रमण कर विभिन्न विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया और मंदिर प्रबन्धन से वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर प्रबन्धन द्वारा मौजूद व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी चौक को मंदिर परिसर का नियमित निरीक्षण करने और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणधीन चौक से सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए रामग्राम तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता को सड़क निर्माण का कार्य हर हालत में एक महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।

dm maharajganj

इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज का भ्रमण किया गया। उन्होंने मंहत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए परिसर में सीसीटीवी को लगातार क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी को प्रमुख मार्गों और स्थलों पर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करवाने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री करण सिंह, अधिशासी अधिकारी चौक श्री ओमप्रकाश यादव, जेई पीडब्ल्यूडी देवानंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+