Mahrajganj : गणतंत्र दिवस व एमएलसी चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण
महराजगंज के डीएम सत्येन्द्र कुमार व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानव तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

Mahrajganj News: महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मंगलवार को ठूठीबारी चेक पोस्ट व नो मेन्स लैण्ड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसएसबी व पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम व एसपी ने ठूठीबारी एसएसबी चेक पोस्ट व नोमैन्स लैंड का निरीक्षण किया व एसएसबी व पुलिस अधिकारियों से दोनों देशों के मध्य आवागमन की जानकारी ली। ठूठीबारी पुलिस थाना पर एसएसबी व सीमावर्ती थानों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस व एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत सीमा की कड़ी निगरानी करें और किसी प्रकार संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा वस्तु के प्रवेश को रोकें और नियमानुसार कार्यवाही करें।
दोनों अधिकारियों द्वारा ठूठीबारी में मानव सेवा संस्थान के कर्मियों से बात करते हुए मानव तस्करी को रोकने हेतु पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग हेतु जरूरी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने एसएसबी व पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण जनपद मानव तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील है। इसलिए इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें।
इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने नौतनवां स्थित नो मैन्स लैंड व आईसीपी के बाउंड्री वाल संबंधी निर्माण कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया। यहां भी उन्होंने एसएसबी व पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था व तस्करी रोकने के संदर्भ में बैठक की और जरूरी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल राम सजीवन मौर्य, उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्या सहित अन्य सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Mahrajganj के चौक नगर पंचायत को इस खास वजह से चुना गया प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत
जिला कारागार का निरीक्षण डीएम सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने मंगलवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, जेल अस्पताल को देखा। जिलाधिकारी ने बंदी-परिजन मुलाकात हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
Recommended Video
निरीक्षण में जिलाधिकारी महोदय ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने, कैदियों के ठंड से बचाव व परिजनों से मुलाकात हेतु समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइंस व शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 सदस्यीय समिति द्वारा आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 05 कैदियों जिन्होंने 14 वर्ष या उससे अधिक जेल में व्यतीत कर लिया है, के समय पूर्व रिहाई के आवेदनों पर विचार किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ जेल अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications